मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति संग शेयर की रोमंटिक तस्वीरें, केपटाउन के लिए हुई रवाना

Triveni
7 May 2021 5:00 AM GMT
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति संग शेयर की रोमंटिक तस्वीरें, केपटाउन के लिए हुई रवाना
x
‘बनूं’ मैं तेरी दुल्हन’ (Banoo Main Teri Dulhann) और ‘ये है मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का कोई जवाब नहीं है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 'बनूं' मैं तेरी दुल्हन' (Banoo Main Teri Dulhann) और 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का कोई जवाब नहीं है। टीवी पर सालों तक टिपिकल बहू का रोल अदा करने के बाद अब एक्ट्रेस खतरों को मात देने वाली हैं। जी हां दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो में हिस्सा लेने का फैसला लिया है और बीती रात ही वो मुंबई से केपटाउन के लिए रवाना भी हुई हैं। एक्ट्रेस आज सुबह ही केपटाउन पहुंच चुकी हैं और वहां पहुंचते ही उन्हें सबसे ज्यादा याद पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की ही आ रही है।


दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया को याद करते हुए कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने एक ऐसी कविता भी लिखी है, जिसे पढ़कर पत्थर दिल भी पिघल जाएगा।
दिव्यांका त्रिपाठी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'जब छोटी थी, तो न गुज़रते वक़्त की फ़िक्र थी, न कुछ छूट जाने का डर था….बस निकल पड़ती थी ऊँचे पहाड़ पार करने, नदियों की लहरें छूने…अब तुम हो, पर साथ न हो तो निकली हूँ अरमाँ पूरे करने... अरमानों को पीछे छोड़े….तुम्हें याद कर हर खुशी आधी सी जीती हूँ, ताकि फिर तुम संग उन गलियों में जाऊं...उन पलों को पूरा जी लूं...।'
भोपाल की रहने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी भोपाल की रहने वाली हैं। साल 2016 में वो विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। आखिरी दफा दिव्यांका त्रिपाठी को सोनी टीवी के शो 'क्राइम पेट्रोल' में देखा गया था। दिव्यांका ने रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेने से पहले तमाम तरह की तैयारियां की है। दिव्यांका त्रिपाठी का कहना है कि पहले उन्हें पानी से डर लगता था और उन्हें स्विमिंग करना भी नहीं आता था, लेकिन अब उन्हें इन चीजों में महारत हासिल हो चुकी है।


Next Story