मनोरंजन
दिव्यांका त्रिपाठी ने केप टाउन से शेयर की तस्वीरें, मस्ती करते दिखे स्टार
Shubhra Nandy
23 May 2021 1:12 PM IST

x
टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi)' लौट आया है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi)' लौट आया है. इस शो के सीजन 11 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है. केप टाउन से रोजाना सभी कंटेस्टेंट अपनी-अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रहे हैं. कंटेस्टेंट्स की अब तक ऐसे कई फोटो और वीडियो सामने आये हैं, जिनमें वे मस्ती करते हुए देखे गए हैं. इसी क्रम में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि सोशल मीडिया पर छा गई हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Photos) ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे शो के अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों में दिव्यांका के साथ राहुल वैद्य, आस्था गिल, अनुष्का सेन, अर्जुन बिजलानी और सौरभ जैन देखे जा सकते हैं. इन्हें शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन दिया है, "अरे यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है". साथ ही दिव्यांका (Divyanka Tripathi Shares Photos) ने बताया कि दो अलग-अलग कारणों से पोस्ट डिलीट करने के बाद उन्होंने इसे फिर पोस्ट किया है. दिव्यांका इन तस्वीरों में काफी प्यारी लग रही हैं. शॉर्ट पिंक शर्ट ड्रेस में दिव्यांका का अंदाज देखने लायक है.
दिव्यांका (Divyanka Tripathi) के इस पोस्ट को अब तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, तस्वीरों पर फैन्स की भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, "आप हमेशा प्यारी दिखती हैं". तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "जो भी कारण है अब इसे डिलीट मत कीजिये".
Next Story





