मनोरंजन
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बोलीं- तुमसे शादी करना...
Shubhra Nandy
9 July 2021 4:00 PM IST

x
टीवी की फेमस अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी की फेमस अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपनी एक्टिंग और अलग स्टाइल की वजह से जानी जाती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी अकसर फैन्स के साथ अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हालही में दिव्यांका त्रिपाठी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो सॉन्ग 'इश्क बुलावा' पर डांस करते नजर आई थीं. अब उन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
रोमांटिक फोटो की शेयर
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो में देखा जा सकता है कि, दिव्यांका अपने पति के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं. ये फोटो दिव्यांका ने अपनी शादी की सालगिराह के अवसर पर शेयर की है. इन फोटो के साथ उन्होंने अपने पति के लिए कैप्शन में लिखा है 'सबसे अच्छा फैसला था तुमसे शादी करना...तुमने बाकी सारे फैसले मेरे लिए आसान कर दिए. 5वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं माय लव'. दिव्यांका की इन फोटो पर फैन्स भी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी का काम
वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. जिससे उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. इसके बाद उन्हें 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में देखा गया था, जहां करण पटेल के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया. अब दिव्यांका जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली हैं.
Next Story





