मनोरंजन
Divyanka Tripathi ने रोहित शेट्टी के स्टंट शो में ली धमाकेदार एंट्री, इस कंटेस्टेंट को दिया अब तक का सबसे खतरनाक स्टंट
Mohammed Raziq
18 Sept 2023 3:22 PM IST

x
अब तक का सबसे खतरनाक स्टंट
मशहूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में कई स्टंट दिखाए जाते हैं। प्रतियोगियों को ऐसे-ऐसे टास्क करने को दिए जाते हैं कि यूजर्स की भी चीख निकल जाती है। इस शो में टेलीविजन स्टार्स से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने कई खतरों का सामना किया और यहां तक पहुंचे। लेकिन उनके लिए आगे की राह और भी कठिन होने वाली है
शो में तीन नए चेहरे शामिल होंगे, जो प्रतियोगियों के लिए चुनौती बनकर आने वाले हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 13' में शिव ठाकरे, अरिजीत तनेजा, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, नायरा बनर्जी जैसे कई प्रतियोगी हैं, जिन्होंने अपने दमदार अंदाज में एक टास्क पूरा किया है। लेकिन अब उन्हें चुनौती देने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी, फैसल शेख और हिना खान एंट्री लेते नजर आएंगे
फैजल, दिव्यांका और हिना से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। बनूं मैं तेरी दुल्हन' एक्ट्रेस दिव्यांका ने प्रोमो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऐश्वर्या से बात करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने एक अजगर को पकड़ लिया है और उसे पकड़ कर गाना गा रही हैं. ऐश्वर्या को अजगर पकड़े देख अर्चना गौतम की चीख निकल गई। वहीं, ऐश्वर्या टास्क को जल्दी पूरा करने के लिए स्पीड में गाना गाती नजर आईं।
इस वीडियो को दिव्यांका के फैन ने शेयर किया है, जिसे एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया है. आपको बता दें कि दिव्यांका 'खतरों के खिलाड़ी 11' का हिस्सा रह चुकी हैं। मजबूत प्रतियोगी होने के बावजूद वह शो जीतने से चूक गईं, लेकिन लाखों लोगों का दिल जरूर जीत लिया।
Next Story





