मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी-करण पटेल ने 'हम्मा हम्मा' पर किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ VIDEO

Triveni
31 Dec 2020 1:20 PM GMT
दिव्यांका त्रिपाठी-करण पटेल ने हम्मा हम्मा पर किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ VIDEO
x
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) भी बाकी सितारों की तरह सोशल मीडिया पर फैन्स से जुड़ी रहती हैं. उनके थ्रोबैक वीडियो भी खूब धमाल मचाते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) भी बाकी सितारों की तरह सोशल मीडिया पर फैन्स से जुड़ी रहती हैं. उनके थ्रोबैक वीडियो भी खूब धमाल मचाते हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का ऐसा ही एक वीडियो उनके फेन पेज से शेयर किया गया है, जिसमें वो करण पटेल (Karan Patel) संग 'हम्मा हम्मा' (Humma Humma Song) सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. दोनों का यह वीडियो किसी अवॉर्ड शो का है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और करण पटेल (Karan Patel) ने शानदार रोमांटिक डांस कर रहे हैं. फैन्स भी इस डांस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे भी दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल को लोग रमन और इशिता के नाम से जानते हैं और इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं. बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. बनूं मैं तेरी दुल्हन से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली दिव्यांका कई सीरियल्स में जबरदस्त किरदार निभाती दिखाई दीं.

बीते दिनों दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवक दहिया (Vivek Dahiya) का डांस वीडियो भी बीते दिनों खूब वायरल हुआ था. बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवक दहिया ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था. 16 जनवरी 2016 को दिव्यांका और विवेक ने आपस में सगाई कर ली थी. दोनों ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी. 2017 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में उन दोनों ने भाग लिया और शो के विजयता बने थे. इसी शो के दौरान दिव्यांका और विवेक ने खुलासा किया था की उन दोनों के रिश्ते की शुरुआत उनके 2 फैंस की बदौलत हुई थी.


Next Story