मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति को मारा धक्का, विवेक गिरे सोफे से नीचे

Neha Dani
26 Aug 2021 9:19 AM GMT
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति को मारा धक्का, विवेक गिरे सोफे से नीचे
x
इसके बाद उन्होंने मिस भोपाल का खिताब भी हासिल किया. दिव्यांका ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के जरिए छोटे परदे पर कदम रखा था.

टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में लोगों के बीच इशिता के नाम से पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) आज टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम हैं. इन दिनों दिव्यांका स्टंट रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) में नजर आ रही हैं. वे हर स्टंट बड़ी अच्छी तरह से पूरा कर रही हैं. इसी बीच दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दिव्यांका इस वीडियो में पति विवेक दहिया (Vivek Dhaiya) के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति को मारा धक्का
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो मोबाइल हाथ में लिए पति विवेक दहिया (Vivek Dhaiya) के पास आती नजर आती हैं. विवेक दहिया सोफे पर लेटे नजर आ रहे हैं. दिव्यांका त्रिपाठी भी सोफे पर चढ़कर विवेक के बगल में ही लेटने लगती हैं. वो सोफे में फिट नहीं होती हैं और विवेक को धक्का मारकर नीचे गिरा देती हैं. विवेक शॉक में उन्हें देखने लगते हैं. दिव्यांका इस हरकत के बाद आराम से सोफे पर लेटकर वीडियो चलाने लगती हैं.
विवेक देख नहीं रुकेगी हंसी


दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सही कदम उठाएं और अपने सिंहासन पर दावा ठोकें.' लोग वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. एक के बाद फैंस एक कमेंट कर रहे हैं. लोगों के कमेंट्स भी बड़े ही फनी हैं. वैसे बता दें, दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dhaiya) को लोग खूब पसंद करते हैं. दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर है. सोशल मीडिया पर दोनों खूब एक्टिव हैं और अपनी खूब तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. इनके फैंस भी इनके सोशल मीडिया पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं.
दोनों की जोड़ी लगती है कमाल
काफी लंबे ब्रेक के दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) 'ये है मोहब्बतें' में बतौर फीमेल लीड कास्ट की गईं. इस शो में ही दिव्यांका को उनके हमसफर मिले. विवेक दहिया (Vivek Dhaiya) इसी शो का हिस्सा थे और दोनों ने शो के दौरान ही एक-दूसरे को पसंद किया. साल 2016 में दिव्यांका ने विवेक से शादी कर ली. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के करियर की शुरुआत साल 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से हुई थी. इस टैलेंट शो में हिस्सा लेने के लिए वे भोपाल से दिल्ली पहुंची थीं. इस शो में उन्होंने ब्यूटीफुल स्किन का अवॉर्ड जीता था. इसके बाद उन्होंने मिस भोपाल का खिताब भी हासिल किया. दिव्यांका ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के जरिए छोटे परदे पर कदम रखा था.

Next Story