मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक संग किया रोमांटिक डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Neha Dani
28 Oct 2021 4:25 AM GMT
दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक संग किया रोमांटिक डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
x
कैप्शन में लिखा है,'Cheesy रोमांस की गुस्ताखियां माफ हों।'

टेलीविजन सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) हाल ही में स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) में अपना जलवा बिखेरती देखी जा चुकी हैं। इसी के साथ उनका करवा चौथ पोस्ट काफी सुर्खियों में छाया रहा। वहीं, अब उनका पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) संग रोमांटिक डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचाता नजर आ रहा है।



दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक हसीन वीडियो (Divyanka Tripathi Video) साझा किया है। जिसमें वो डार्क पिंक और गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहने पति विवेक दहिया संग 'आंखों की गुस्ताखियां' गाने पर रोमांटिक परफॉर्मेंस (Divyanka Vivek Romantic Dance Video) देती देखी जा रही हैं।
वीडियो में दिव्यांका जहां दुल्हन अवतार में बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं, तो वहीं विवेक दहिया भी नीले कलर की शेरवानी में काफी फबे हैं। जोड़े को बेहतरीन डांस मूव्स से फैंस को कपल गोल देते देखा गया है। इस क्लिप के साथ दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा है,'Cheesy रोमांस की गुस्ताखियां माफ हों।'

Next Story