मनोरंजन

Divyanka Tripathi Dahiya 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 में दिखेंगी धमाकेदार स्टंट करते हुई

Tara Tandi
22 April 2021 2:47 PM GMT
Divyanka Tripathi Dahiya खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में दिखेंगी धमाकेदार स्टंट करते हुई
x
टीवी की मशहूर बहू दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) पिछले काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी की मशहूर बहू दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) पिछले काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं. हाल ही में दिव्यांका ने क्राइम पेट्रोल के कुछ एपिसोड्स होस्ट किए थे, लेकिन फिर उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था. अब खबर आई है कि दिव्यांका त्रिपाठी बहुत ही जल्द 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) में नजर आने वाली हैं. सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट के तौर पर जबरदस्त स्टंट करते हुए दर्शक दिव्यांका को देख पाएंगे.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दिव्यांका ने कहा कि वह खतरों के खिलाड़ी में भाग लेना चाहेंगी. हालांकि, स्लिप्ड डिस्क की समस्या और स्विमिंग नहीं आने के कारण उनके लिए शो का हिस्सा बनने पर परेशानी खड़ी हो सकती है. वहीं, दिव्यांका से जब बिग बॉस में भाग लेने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह उस तरह के शो नहीं करना पसंद करेंगी.
दिव्यांका के स्टंट के लिए उत्साहित फैंस
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि दिव्यांका और खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है. यह माना जा सकता है कि उनकी मेकर्स के साथ डील फाइनल है. दर्शक पहली बार टीवी की मशहूर बहू को रियलिटी शो में स्टंट करते हुए देखेंगे. फिलहाल, इस मामले पर दिव्यांका त्रिपाठी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
दिव्यांका त्रिपाठी रियलिटी शो क्वीन रही हैं. दिव्यांका ने अपनी शुरुआत टैलेंट शो 'इंडियाज बेस्ट सिने स्टार' से की थी. भोपाल की रहने वाली दिव्यांका इस शो में टॉप 8 में शामिल थीं. इसके बाद उन्हें मौका मिला सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से. इस शो से दिव्यांका ने घर-घर में पहचान बनाई. इस शो के बाद दिव्यांका का शो जो सबसे ज्यादा फेमस रहा, वो था- 'ये हैं मोहब्बतें'. यह सीरियल इतना पसंद किया गया कि दिव्यांका को शो में मारने के बाद फिर से उनकी वापसी कराई गई.

दिव्यांका अपने पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ 'नच बलिए' रियलिटी शो का हिस्सा रहीं और उन्होंने इसका आठवां सीजन जीता भी था. अब यह देखना होगा कि टीवी की ये फेमस बहू 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी जगह बनाती है या नहीं. दिव्यांका के फैंस उन्हें इस रियलिटी शो में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. हमेशा टीवी के पर्दे पर संस्कारी बहू का किरदार निभाने वालीं दिव्यांका के सामने एक सबसे बड़ी चुनौती यह कि खतरों के खिलाड़ी में खुद को साबित कर क्या वह अपनी इस बहू वाली इमेज से बाहर आ पाती हैं या नहीं.


Next Story