मनोरंजन

चट्टान पर बैठकर दिव्यांका ने दिये पोज, पति विवेक दहिया संग बिताए सुकून के पल

Rounak Dey
14 Dec 2022 10:01 AM GMT
चट्टान पर बैठकर दिव्यांका ने दिये पोज, पति विवेक दहिया संग बिताए सुकून के पल
x
शोर-शराबे से दूर एक्ट्रेस यहां आराम से सुकून के पल बिता सकती हैं।
Divyanka Tripathi Vacation Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का आज 38वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक दिव्यांका को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। अपना जन्मदिन मनाने दिव्यांका त्रिपाठी कर्नाटक के मदिकेरी पहुंची हैं। इससे जुड़ी फोटोज भी दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फोटोज में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया प्रकृति का आनंद लेते और कप्पा एंजॉय करते नजर आए। तो चलिए एक नजर डालते हैं दिव्यांका की इन फोटोज पर-
चट्टान पर बैठकर दिव्यांका (Divyanka Tripathi) ने दिये पोज
दिव्यांका त्रिपाठी अपनी फोटोज में हरे-भरे पेड़ों के बीच चट्टान पर बैठकर पोज देती नजर आईं। फोटोज में एक्ट्रेस का सिंपल और सादगी भरा लुक भी देखने लायक रहा।
फोटोज में काफी खुश नजर आईं दिव्यांका (Divyanka Tripathi)
दिव्यांका त्रिपाठी अपनी तस्वीरों में काफी खुश दिखाई दीं। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "कुछ इसी तरह से मैं अपना जन्मदिन मनाना चाहती थी।"
दिव्यांका (Divyanka Tripathi) और विवेक ने स्पेंड किया क्वालिटी टाइम
दिव्यांका त्रिपाठी अपनी तस्वीरों में विवेक दहिया के साथ कॉफी एंजॉय करती दिखाई दीं। फोटोज में दोनों पति-पत्नी तालाब किनारे क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। Also Read - 'ये हैं मोहब्बते' में आएगा जबरजस्त ट्वीस्ट, जानिए क्या होगा ऐसा?
दिव्यांका (Divyanka Tripathi) और विवेक ने बनाया बर्थडे को बेहद खास
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जन्मदिन पर वेकेशन पर आकर इस दिन को और भी ज्यादा खास बना दिया है। शोर-शराबे से दूर एक्ट्रेस यहां आराम से सुकून के पल बिता सकती हैं।

Next Story