मनोरंजन
पेरेंट्सहुड को इंजॉय कर रहे दिव्यांका-विवेक, कहा - हमारी दुनिया ही बदल गई
jantaserishta.com
16 Sept 2026 2:18 PM IST

x
मुंबई: टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों पेरेंट्सहुड को इंजॉय कर रहे हैं। कपल का कहना है कि बच्चों के आने के बाद उनकी जिंदगी में प्राथमिकताएं बदल गई हैं।
कपल ने न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में बताया कि वे पूरे दिन अपने बच्चों के बारे में सोचते रहते हैं। उनकी जिंदगी अपने बच्चों की देखभाल करने और उनके साथ समय बिताने के ईर्द-गिर्द घूमती रहती हैं। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहले हम अपने और एक-दूसरे के बारे में सोचते थे। अब हमारी पहली प्राथमिकता और सारा ध्यान हमारे बच्चों पर है।"
दिव्यांका और विवेक दहिया ने बताया कि उनका दिन अपने बच्चों के बारे में सोचते हुए ही शुरू होता है कि वे ठीक है या नहीं। कपल ने कहा, "जब हम सुबह उठते हैं, तो हमारा पहला ख्याल यही होता है कि क्या बच्चे रो रहे हैं? क्या बच्चे ठीक हैं? क्या हमें जाकर उन्हें देखना चाहिए? और अगर वे ठीक हैं, तो हमारा मन करता है कि उनके साथ खेलें।"
उन्होंने आगे कहा, "बस बात यह है कि हमने कभी अपने बारे में उतना नहीं सोचा जितना हम नए लोगों के बारे में सोचते हैं।" एक्टर्स ने यह भी बताया कि पेरेंटहुड ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ को देखने का तरीका कैसे बदल दिया है। उन्होंने कहा, "हम सोचते थे कि हमें अपने काम में कुछ अच्छा करना चाहिए। अब हमें लगता है कि हम जो भी करें, वह बच्चों के लिए अच्छा होना चाहिए।"
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जनवरी 2016 में दोनों ने सगाई की और इसके करीब पांच महीने बाद, जुलाई 2016 में भोपाल में शादी कर ली।
अब शादी के कुछ सालों के बाद अब दोनों के घर में दो-दो बेटों का जन्म हुआ, जिससे उनकी जिंदगी में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत हो चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





