मनोरंजन

'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर मिले थे दिव्यांका और शरद, प्यार में धोखा खाने से टूट गई थीं एक्ट्रेस

Neha Dani
14 Dec 2022 6:04 AM GMT
बनूं मैं तेरी दुल्हन के सेट पर मिले थे दिव्यांका और शरद,  प्यार में धोखा खाने से टूट गई थीं एक्ट्रेस
x
दोनों साथ में कई रिएलिटी शो में भी नजर आए थे।
Divyanka Tripathi Birthday Special: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती हैं। एक्ट्रेस ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के जरिए जबरदस्त पहचान बनाई है। दिव्यांका त्रिपाठी अपने करियर से इतर अपनी लव स्टोरी के लिए भी खूब चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस कभी शरद मल्होत्रा पर अपना दिल हार बैठी थीं और सालों तक उनके साथ रिलेशनशिप में रही थीं। लेकिन उनसे ब्रेकअप के बाद वह बुरी तरह टूट गई थीं। हालांकि एक्टर विवेक दहिया उनकी जिंदगी में प्यार की बहार लेकर आए थे। तो चलिए एक नजर डालते हैं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी पर-
'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर मिले थे दिव्यांका (Divyanka Tripathi) और शरद (Divyanka Tripathi)
दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा की मुलाकात 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर हुई थी। दोनों साथ काम करते-करते ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों साथ में कई रिएलिटी शो में भी नजर आए थे।
गेंहू के लहलहाते खेतों के बीचों बीच शाहरुख खान बने विवेक दहिया, कुछ इस तरह से किया दिव्यांका त्रिपाठी से प्यार का इजहार
डेटिंग के 8 साल बाद अलग हो गए थे दिव्यांका (Divyanka Tripathi) और शरद
दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का रिलेशनशिप करीब 8 सालों तक चला। लेकिन दर्दनाकर मोड़ पर आकर दोनों का रिश्ता टूट गया। अपने एक इंटरव्यू में शरद ने बताया था था, "यह एक खूबसूरत रिश्ता था। लेकिन जब शादी शब्द आता तो मेरे पैर ठंडे पड़ जाते थे।"
Next Story