मनोरंजन

दिव्या अग्रवाल ने ब्रेकअप के बाद भी दी वरुण सूद को जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूं किया रिएक्ट

Neha Dani
2 April 2022 3:26 AM GMT
दिव्या अग्रवाल ने ब्रेकअप के बाद भी दी वरुण सूद को जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस के पोस्ट पर यूं किया रिएक्ट
x
जिसके बाद दोनों ने अपने सपनों का घर भी खरीदा था।

'रोडीज' फेम वरुण सूद आज (1 अप्रैल को) अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर फ्रेंड्स और फैमिली की उन्हें खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच, वरुण की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। दिव्या का ये पोस्ट वरुण ने रीपोस्ट कर धन्यवाद भी किया है।

दिव्या अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे स्टार। वरुण ने 'हार्ट' इमोजी के साथ दिव्या की पोस्ट को रीपोस्ट कर धन्यवाद किया है।
एक्स बॉयफ्रेंड के लिए दिव्या अग्रवाल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहा है।








बता दें, बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों कई दफा सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर एक दूजे के लिए प्यार का इजहार भी कर चुके थे, लेकिन दोनों का ये रिलेशनशिप ज्यादा देर तक टिक नही पाया और कपल ने एक- दूसरे से अपने रास्ते अलग कर लिए। मार्च के महीने दिव्या और वरुण का ब्रेकअप हो गया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर दी थी।
ये भी बता दें दिव्या और वरुण कई रियलिटी शोज में साथ नजर आ चुके हैं। रियलिटी शो से ही दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद दोनों ने अपने सपनों का घर भी खरीदा था।





Next Story