मनोरंजन
दिव्या अग्रवाल ने एक्स बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ शेयर की फोटो, बोलीं- अब कोई पछतावा नहीं
Rounak Dey
24 July 2022 3:47 AM GMT
x
जिसका जिक्र कॉमेंट में साफ तौर देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने भले ही रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' का टाइटल अपने नाम किया लेकिन पॉपुलैरिटी तो उन्होंने 'स्प्लिट्सविला सीजन 10' से ही हासिल की थी। यह एक डेटिंग रियलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में स्टंट करते हैं। खैर, इस 10वें सीजन को 5 साल बीत गए हैं। अब दिव्या अग्रवाल ने शो के दौरान की कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। इसमें उनके साथ बाकी कंटेस्टेंट्स के अलावा एक्स बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा भी नजर आ रहे हैं।
दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अपनी लव लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। पहले वह प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) को डेट कर रही थीं। लेकिन 'बिग बॉस 11' के दौरान उनसे सारे रिश्ते तोड़कर वह वरुण को डेट करने लगी थीं। कुछ साल उनके साथ भी रहने के बाद उन्होंने वरुण सूद से भी ब्रेकअप कर लिया। चार महीने इसके पीछे ये वजह बताई थी। कहा था कि वह वरुण (Varun Sood) से इसलिए अलग हुईं क्योंकि एक्टर के साथ उनका फ्यूचर नहीं था।
दिव्या अग्रवाल ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
देखा जाए तो दिव्या अब इस वक्त किसी के साथ नहीं हैं। मतलब सिंगल हैं। लेकिन उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें प्रियांक शर्मा के साथ तस्वीर देखकर फैन्स हैशटैग दिव्यांक (दिव्या और प्रियांक को मिलाकर) कॉमेंट में लिखना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने 6 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो रणविजय सिंघा के साथ सेल्फी है। दूसरी फोटो मोहित हीरानंदानी के साथ है। तीसरी फोटो में बस के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। चौथी फोटो में एक्ट्रेस आकाश चौधरी के साथ नजर आ रही हैं। पांचवीं में अपनी गर्लगैंग के साथ और छठवीं फोटो में प्रियांक शर्मा के साथ स्वीमिंग पूल में इंटरनेट पर आग लगा रही हैं।
'स्प्लिट्सविला 10' के 5 साल पर दिव्या ने लुटाया प्यार
दिव्या अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा, 'स्प्लिट्सविला फोटो डंप। स्प्लिट्सविला को पांच साल हुए। क्या शानदार सफर था। हम बेवकूफ थे। जवान थे। बहुत ज्यादा जंगली थे। यह जादू सबने महसूस किया और इस जगह को आज भी वह दिलों में रखे हुए हैं। कोई पछतावा नहीं। सिर्फ प्यार करना सीख रही हूं।'
फैन्स को भाई दिव्या-प्रियांक की फोटो
इस पोस्ट पर मोहित हीरानंदानी ने कॉमेंट किया, 'एलेक्सा! यादें प्ले करो।' अनमोल चौधरी ने लिखा, 'चीजें खत्म हो जाती हैं लेकिन प्यारी यादें अंत तक रहती हैं।' आकाश चौधरी ने लिखा, 'जीवन का सबसे बेस्ट टाइम। हमने कुछ बढ़िया पल क्रिएट किए। सभी को प्यार।' वहीं, फैन्स ने दिव्या और प्रियांक की फोटो देख अपना प्यार लुटाना शुरू कर दिया। कहने लगे कि शो में दिव्यांक ही सबकुछ थे। उन्हें इन सभी तस्वीरों में से सिर्फ आखिरी फोटो ही अच्छी लगी। जिसका जिक्र कॉमेंट में साफ तौर देखा जा सकता है।
Next Story