मनोरंजन
दिव्या अग्रवाल ने चार महीने बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- वरुण सूद के साथ फ्यूचर नहीं था
Rounak Dey
21 July 2022 5:59 AM GMT
x
दिव्या अग्रवाल इन दिनों कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं
बिग बॉस ओटीटी की विनर रही दिव्या अग्रवाल बॉयफ्रेंड वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद खूब सुर्खियों में आई थीं। दोनों के ब्रेकअप की खबर सुन फैंस काफी शॉक्ड हुए थे और लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया था। हालांकि दिव्या ने अब तक भी लोगों को ये बात नहीं बताई कि आखिर उनका ब्रेकअप किस वजह से हुआ था। वहीं अब ब्रेकअप के 4 महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप पर बड़ा बयान दिया है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने बताया कि मुझे वरुण सूद के साथ अपना भविष्य नहीं नजर आ रहा था। जब चीजें खराब होने लगी तो मैंने और वरुण सूद ने अलग होने का फैसला किया।
एक्ट्रसे ने आगे कहा, 'मैं अपने रिश्ते को एक अच्छे नोट पर खत्म करना चाहती थी। ब्रेकअप करने का फैसला मेरा था। मैंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि लोगों ने मुझे इस बात के लिए ट्रोल किया। मेरे लिए इनर पीस बहुत ज्यादा जरूरी है। मुझे जो ठीक लगा मैंने वही किया। गौरतलब है कि लोगों को आज भी इस बात पर यकीन नहीं होता है कि दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद अलग हो चुके हैं।'
बता दें, दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद ने इसी साल 7 मार्च को अपने ब्रेकअप की घोषणा की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ब्रेकअप की जानकारी लोगों को दी थी।
दिव्या अग्रवाल इन दिनों कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और वरुण सूद ने भी बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी कर ली है।
Next Story