मनोरंजन

Divya Agarwal ने मनाया Bigg Boss OTT जीत का जश्न, वरुण सूद ने कटवाया गर्लफ्रेंड से केक, देखें वीडियो

Rounak Dey
19 Sept 2021 11:15 AM IST
Divya Agarwal ने मनाया Bigg Boss OTT जीत का जश्न, वरुण सूद ने कटवाया गर्लफ्रेंड से केक, देखें वीडियो
x
वरुण सूद ने उनके काम के बारे में बात की और उनकी खूब प्रशंसा की.

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT Winner) का डेढ़ महीने बाद अपना विजेता मिल ही गया. दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीत कर हर किसी को हैरान कर दिया. लोगों को लग रहा था कि निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी में कोई एक विनर बनेगा लेकिन दिव्या ने अग्रवाल ने बाजी मार ली. वह शुरुआत में ही अकेले रह गई थीं यानी घर में उनका कोई कनेक्शन नहीं बन पाया था. बाद में जीशान उनके कनेक्शन बने, लेकिन वह भी बाहर हो गए. पूरे सीजन में वह अकेले खेलीं और जीत का सफर तय किया. दिव्या की इस जीत पर उनके ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर वरुण सूद भी काफी खुश हैं.



विनर ट्रॉफी जीतने के बाद दिव्या अग्रवाल का वरुण सूद (Varun Sood Welcome Divya Agarwal) ने जोरदार स्वागत किया. उनकी जीत और स्वागत पर वरुण ने केक कटिंग का आयोजन किया. दिव्या ने केक काटा और अपनी जीत का जश्न मनाया. वरुण सूद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसका वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में देख सकते हैं कि दिव्या अग्रवाल केक काट रही हैं. वरुण उनके बगल में सोफा पर बैठे हैं. उन्हें पकड़ रखा है. दिव्या भी काफी खुश हैं और केक काट रही हैं. वहां मौजूद लोग वीडियो बना रहे हैं और उनके सेलिब्रेशन में तालियां बजा रहे हैं. वरुण ने इस वीडियो पर कैप्शन में लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है.'




इसके अलावा, वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal Boyfriend Varun Sood) का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों के बीच बेहद रोमांटिक पल दिख रहा है. वरुण ने दिव्या को अपनी बांहों में पकड़ा हुआ है. दिव्या क्यूट एक्सप्रेशन दे रही हैं और इमोशनल होते हुए भी नजर आ रही हैं. दोनों के हाथ में कॉफी मग भी है. दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है.
बता दें कि वरुण सूद (Varun Sood) काफी सपोर्टिव हैं. वह हाल में शो में दिव्या से मिलने आए थे और उन्होंने काफी मोटिवेट किया. इसके साथ उन्होंने दिव्या की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'कार्टेल' के लिए भी उनकी खूब सराहना की थी. दिव्या ने सीरीज में अपने कई शेड दिखाए हैं. वरुण सूद ने उनके काम के बारे में बात की और उनकी खूब प्रशंसा की.


Next Story