मनोरंजन

6 साल बाद TMKOC में फिर एंट्री मारेंगी Disha Vakani

Tara Tandi
1 Aug 2023 11:13 AM GMT
6 साल बाद TMKOC में फिर एंट्री मारेंगी Disha Vakani
x
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। इस सिटकॉम ने हाल ही में टीवी पर 15 साल पूरे किए हैं। वहीं इस सीरियल का हर किरदार दर्शकों के दिलों में बसता है। खासकर 'दयाबेन' या 'दया भाभी' का किरदार शो का सबसे लोकप्रिय किरदार रहा है। हालांकि ये किरदार कई सालों से शो से गायब है। दरअसल, तारक मेहता में 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी ने सिटकॉम से मैटरनिटी ब्रेक लिया है। तभी से फैंस उनकी शो में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि फैंस की 'दयाबेन' को दोबारा तारक मेहता में देखने की चाहत जल्द ही पूरी होने वाली है।
मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पीढ़ी के अंतर को पाटने के लिए जाना जाता है और परिवार के सभी सदस्य इसे खुशी-खुशी एक साथ देखते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर साल स्टारडम की नई ऊंचाइयों को छूता है और जैसे ही शो के पंद्रह साल पूरे हुए तो शो के मेकर असित मोदी ने भी फैंस को तोहफा दिया। दरअसल, असिल मोदी ने सबकी चहेती दिशा वकानी की शो में वापसी की पुष्टि कर दी है। एक खास कार्यक्रम में शो के खूबसूरत सफर का रिकैप दिखाया गया, इस दौरान असित मोदी ने दिशा वकानी की वापसी की घोषणा की।
इस दौरान असित मोदी ने कहा कि एक कलाकार जिसे कोई नहीं भूल सकता वो हैं 'दयाबेन', जिनका किरदार दिशा वकानी ने निभाया है। उन्होंने खुलासा किया कि फैंस दिशा के शो में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने वादा किया कि वह जल्द ही शो में वापसी करेंगी। हालांकि दिशा वकानी की टीवी पर वापसी की खबरें और दावे छह साल से चल रहे हैं। लेकिन इस बार असित मोदी ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है।
ऐसे में दयाबेन को एक बार फिर शो में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि दिशा वकानी ने 24 नवंबर 2015 को बिजनेसमैन मयूर पाडिया से शादी की थी। इस कपल ने अरेंज मैरिज की थी। साल 2017 में दोनों ने एक बेटी का स्वागत किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने मैटरनिटी लीव ले ली थी। बाद में 2022 में, दिशा ने अपने दूसरे बच्चे, बेबी बॉय का स्वागत किया।
Next Story