मनोरंजन

Disha Vakani Birthday : थिएटर से बी ग्रेड फिल्मों तक का सफर, 'दयाबेन' बनी दिशा वकानी

Bharti Sahu 2
17 Aug 2024 2:38 AM GMT
Disha Vakani Birthday : थिएटर से बी ग्रेड फिल्मों तक का सफर,  दयाबेन बनी दिशा वकानी
x
Disha Vakani Birthday :आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। हम बात कर रहे हैं दिशा वकानी Disha Vakani की, जिनका जन्म 17 अगस्त 1978 को अहमदाबाद में रहने वाले एक गुजराती जैन परिवार में हुआ था। बर्थडे स्पेशल में हम आपको दिशा वकानी की जिंदगी के कुछ किस्सों से रूबरू करा रहे हैं। जरात कॉलेज से ड्रामेटिक्स में ग्रेजुएशन करने वाली दिशा ने गुजराती थिएटर में स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए संघर्ष करने लगीं। हालांकि करियर की शुरुआत में उन्हें बी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा। बी ग्रेड फिल्मों से नाता तोड़कर दिशा ने टीवी की दुनिया का रुख किया और कई सीरियल्स में काम किया। वह शुभ मंगल सावधान, खिचड़ी, इंस्टेंट खिचड़ी, हीरो भक्ति ही शक्ति है और आहट जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने सीआईडी ​​में भी काम किया है। हालांकि, सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने दिशा को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचाया। उन्होंने कई सालों तक इस सीरियल में काम किया, लेकिन 2015 में शादी के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली है। शाहरुख खान की फिल्म देवदास के अलावा उन्होंने जोधा अकबर, मंगल पांडे द राइजिंग, लव स्टोरी 2050 में काम किया है
Next Story