मनोरंजन

दिशा पाटनी ने शेयर की ऐसी वीडियो, देखें लोगो ने कहा 'औऱ क्या आता है आपको'

Rani Sahu
17 Nov 2021 7:47 AM GMT
दिशा पाटनी ने शेयर की ऐसी वीडियो, देखें लोगो ने कहा औऱ क्या आता है आपको
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने हॉट एंड बोल़्ड लुक और अपनी फिटनेस को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने हॉट एंड बोल़्ड लुक और अपनी फिटनेस को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर जिम में वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो जबरदस्त स्टंट करती दिख रही हैं।

इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये एक स्लो मोशन वीडियो है, जिसमें वो ताइक्वांडो की किक 900 की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस हुडी और एक प्लाजो पहने दिख रही हैं। इस शानदार स्टंट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, चीट 900 किक। दिशा की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ताइक्वांको किक की रिहर्सल करती दिख रही हैं। जिस पर उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बात आगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।
ये फिल्म साल 2014 में आई मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर मूवी 'एक विलेन' का सीक्वल है। फेमस डायरेक्ट एकता कपूर द्वारा निर्मित इस को मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ लीड रोल निभाया है। सलमान खान, दिशा पाटनी के अलावा जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा ने भी अहम किरदार निभाया है।


Next Story