मनोरंजन

राधे को लेकर चर्चा में दिशा पाटनी, इस एक्टर संग किया था पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस

Triveni
16 May 2021 2:09 AM GMT
राधे को लेकर चर्चा में दिशा पाटनी, इस एक्टर संग किया था पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) संग फिल्म राधे:

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) संग फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। एक ओर जहां फैन्स सलमान और दिशा की कैमिस्ट्री काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वो अपने डांस के लिए भी खूब वाहवाही लूट रही हैं।


लोफर से किया था करियर शुरू
बता दें कि दिशा पाटनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड से नहीं की थी, बल्कि दिशा की पहली फिल्म तेलुगू थी। दिशा ने वरुण तेज कोनिडेला के साथ फिल्म लोफर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में दिशा के किरदार का नाम मौनी था और पहली ही फिल्म में दिशा ने अपनी क्यूटनेस के साथ ही बोल्ड अवतार की भी झलक दिखा दी थ
'जिया जले' में रोमांस
नागेंद्र बाबू के बेटे वरुण तेज की 2014 में रिलीज हुई डेब्यू फिल्म मुकुंदा थी, जिसमें पूजा हेगड़े उनके साथ नजर आई थीं। वहीं वरुण की फिल्म लोफर 2015 में रिलीज हुई, जिसमें दिशा पाटनी उनके साथ नजर आई थीं। लोफर के गाने गाने 'जिया जले' में दिशा पाटनी और वरुण तेज रोमांस करते दिखे थे।

दिशा का बॉलीवुड करियर
दिशा पाटनी ने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे। धोन की बायोपिक के बाद दिशा ने जैकी चैन के साथ फिल्म कुंग फू योगा (2017) में काम किया। याद दिला दें कि राधे से पहले दिशा ने सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम किया है। वहीं दिशा जल्दी ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगी।
फिटनेस और डांस फ्रीक हैं दिशा पाटनी
गौरतलब है कि दिशा पाटनी एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ एक जोरदार डांसर भी हैं। दिशा पाटनी ने नोरा फतेही से भी डांस सिखा है। वहीं डांस के अलावा दिशा फिटनेस फ्रीक भी हैं। वो अक्सर अपने जिम से जुड़े फोटोज- वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं दिशा का बोल्ड अंदाज भी अक्सर चर्चा में रहता है।


Next Story