मनोरंजन

सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी ने बदली प्रोफाइल फोटो, हर बार की तरह ग्लैमरस लुक

Rani Sahu
12 Feb 2022 3:01 PM GMT
सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी ने बदली प्रोफाइल फोटो, हर बार की तरह ग्लैमरस लुक
x
दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं

दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। दिशा अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर पोस्ट से सुर्खियां बटोरती हैं। वह वहां काफी एक्टिव हैं और वीडियोज-तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो बदली है। इस बार उन्होंने बिकिनी फोटो लगाई है जिसमें वह अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनकी फेसबुक तस्वीर पर फैन्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफें कर रहे हैं।

ग्लैमरस है लुक

तस्वीर में दिशा पाटनी समंदर किनारे हैं। वह बीच पर लेटी हुई हैं और कैमरे की ओर देख रही हैं। दिशा ने गले में पतली सी चेन और कानों में गोल्डन इयररिंग्स पहनी है। हर बार की तरह इस तस्वीर में वह ग्लैमरस लुक में हैं।
हवा में छलांग लगाते वीडियो
दिशा पाटनी की कमाल की फिटनेस है यह तो सभी जानते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ऊंची छलांग लगाती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने स्ट्रॉन्ग का इमोटिकॉन बनाया है। वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया और कहा, काश मैं इतनी देर हवा में रह पाता
दिशा का फिल्मी करियर
दिशा पाटनी ने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे। वह पिछली बार 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा, सलमान खान के अपोजिट नजर आईं। वह जल्दी ही फिल्म 'एक विलेन: रिटर्न्स' में नजर आएंगी।
Next Story