मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा के साथ डिनर डेट पर गईं दिशा पाटनी, इतनी छोटी ड्रेस में नजर आई एक्ट्रेस

Neha Dani
7 March 2022 6:15 AM GMT
टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा के साथ डिनर डेट पर गईं दिशा पाटनी, इतनी छोटी ड्रेस में नजर आई एक्ट्रेस
x
रितेश देशमुख की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। लेकिन फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग होगी।

दिशा पाटनी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अक्सर अपने फैशन सेंस और बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनके फैशन सेंस को जहां फैंस खूब पसंद करते हैं वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो दिशा पाटनी को उनके कपड़ों की वजह से जमकर ट्रोल भी करते रहते हैं। एक बार फिर से अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स दिशा पाटनी को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल रविवार को दिशा पाटनी अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ डिनर डेट पर गई हैं। इस दौरान यह तीनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। डिनर डेट दिशा पाटनी ने व्हाइट कलर की ब्रालेट पहनी थी जोकि पीछे से बिल्कुल ओपन थी। इसके साथ उन्होंने यलो कलर प्रिंटेड पैंट डाली हुई थी। रेस्टोरेंट से निकलते हुए उन्हीं पैपराजी ने कैमरे में कैद किया।


जिसके बाद से कई सोशल मीडिया यूजर्स दिशा पाटनी को उनकी ड्रेस की वजह से जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेत्री और टाइगर श्रॉफ के डिनर डेट के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर saurabhmishra3415 नाम के यूजर ने कमेंट कर दिशा पाटनी को ट्रोल करते हुए लिखा, 'यह ब्रा पहनकर रेस्टोरेंट में पहुंच रखी है।'
हाल ही में उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर करते दी थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिशा पाटनी के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म साल 2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। लेकिन फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग होगी।

Next Story