मनोरंजन

बिकिनी टॉप में दिशा पाटनी ने शेयर की मिरर सेल्फी, देखते ही टाइगर श्रॉफ ने कर दिया ये कमेंट

Rani Sahu
10 April 2022 1:53 PM GMT
बिकिनी टॉप में दिशा पाटनी ने शेयर की मिरर सेल्फी, देखते ही टाइगर श्रॉफ ने कर दिया ये कमेंट
x
दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस अदाओं से हमेशा फैन्स का दिल जीत लेती हैं

दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस अदाओं से हमेशा फैन्स का दिल जीत लेती हैं। वह बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। दिशा नए फैशन ट्रेंड सेट करती हैं। उनका लुक हो या ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। एक बार फिर से दिशा ने अपना हॉट एंड ग्लैमरस लुक दिखाया है। पिंक कलर के आउटफिट में उनकी इन तस्वीरों और वीडियो पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। दिशा एक बार फिर से इंटरनेट का पारा बढ़ाने में कामयाब रही हैं।

हॉट है लुक
दिशा पाटनी ने पिंक कलर का हॉल्टर बिकिनी टॉप पहना। इसके साथ उन्होंने शिमरी पैंट्स पहने। बालों को दिशा ने कर्ल रखा है और गले में सिल्वर ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया। पहली तस्वीर में वह मिरर सेल्फी ले रही हैं। दूसरी फोटो में वह पोज दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।
टाइगर श्रॉफ का कमेंट
दिशा पाटनी ने कैप्शन में पिग नोज इमोजी बनाया। उनकी तस्वीर को रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने लाइक किया है। टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट सेक्शन लिखा- 'Servin' looksss'. दिशा के एक फैन ने कहा- 'पूरी इंडस्ट्री में आपसे बेहतर कोई नहीं है। आप सबसे ज्यादा खूबसूरत और क्यूट हैं।' एक अन्य ने कहा- 'क्या आपको एक चीज पता है कि आपकी स्माइल सबसे प्यारी है।' तो वहीं कई यूजर्स ने उन्हें गॉर्जियस और हॉटी लिखा।
आने वाली फिल्म
दिशा पाटनी की आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।


Next Story