मनोरंजन

FIR दर्ज के बाद दिशा पाटनी ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, समुद्र में दिखा जलवा

Neha Dani
3 Jun 2021 6:14 AM GMT
FIR दर्ज के बाद दिशा पाटनी ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, समुद्र में दिखा जलवा
x
बेहद आकर्षक अंदाज में पोज देते दिख रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। बांद्रा पुलिस स्टेशन डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इन दोनों के खिलाफ कोरोना प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और उनके कथित बॉयफ्रेंड एक्टर टाइगर श्रॉफ के खिलाफ बीते दिन 2 जून को मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इन दोनों पर लॉकडाउन नियम तोड़ने का आरोप लगा है। इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया लवर दिशा पाटनी ने अपनी एक बिकिनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दी हैं।
अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाने वाली दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन दिशा अपनी बोल्ड फोटो शेयर कर अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। दिशा की यह नई फोटो भी अब इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है।
दिशा ने शेयर की बोल्ड फोटो
फोटो में आप देख सकते हैं कि स्विमिंग पूल के बीच में बैठीं दिशा कैसे पानी के साथ मस्ती कर रही हैं। इस फोटो में दिशा खुद अपने गीले जुल्फों से लहरें बनाती हुई दिख रही हैं। हालांकि इस फोटो को दिशा ने थ्रोबैक फोटो करार दिया है।
दिशा की इस फोटो पर उनके फैंस हॉर्ट, फायर और एक्साइटमेंट वाली इमोजी शेयर उनकी हॉट फिगर की तारीफें कर रहे हैं।
इस वजह से खबरों में छाई हुईं है दिशा
मुंबई पुलिस ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दिशा, टाइगर के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है लेकिन टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसके बावजूद शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के पास पाए। बांद्रा पुलिस स्टेशन डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।




बीटाउन एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी बोल्ड इमेज को हमेशा बरकरार रखती हैं। डीप नेकलाइन और शार्ट्स ड्रेसेज के साथ ही टोंड एब्स दिखाते वो अक्सर ही तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे उनका ग्लैमरस लुक फैंस को घायल करता है। इसके साथ ही वो फिल्मी पर्दे पर भी ज्यादातर मौकों पर सिजलिंग लुक में ही नजर आती हैं। फिल्म राधे में भी अपनी इमेज के हिसाब से वो ज्यादातर मौकों पर शार्ट् ड्रेसेज और ग्लैमरस लुक में नजर आईं। दिशा के इतने बोल्ड लुक के फैंस दीवाने रहते हैं। अपनी इमेज के हिसाब से ही उनके मैगजीन फोटोशूट भी होते हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर दिखीं जिसमे उनका ब्यूटीफुल लुक देखने को मिला। दिशा इन तस्वीरों में बेहद आकर्षक अंदाज में पोज देते दिख रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।


Next Story