मनोरंजन

अक्सर बिकिनी में सुर्खियां बटोरती हैं दिशा पटानी, मालदीव से शेयर किया सेक्सी PHOTO

Triveni
19 April 2021 6:29 AM GMT
अक्सर बिकिनी में सुर्खियां बटोरती हैं दिशा पटानी, मालदीव से शेयर किया सेक्सी PHOTO
x
दिशा पटानी ने पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकारा दिशा पाटनी ने बीते दिन ही बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव के लिए उड़ान भरी थी। महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगने के बाद दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ मालदीव के लिए वेकेशन मनाने निकल गए हैं। अदाकारा दिशा पाटनी बीती रात ही मालदीव पहुंच गई थीं। दिशा पाटनी ने रातभर आराम करने के बाद सुबह होते ही इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर करके तहलका मचा दिया है। दिशा पाटनी इस तस्वीर में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं।


दिशा पाटनी ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें वो ब्राउन रंग की बिकिनी पहने दिख रही हैं। दिश पाटनी ने यह तस्वीर मालदीव के समुंदर किनारे खिंचवाई है। मालदीव की रेत में घुटनों के बल बैठी हुई हैं और कातिलाना पोज दे रही हैं।
दिशा पाटनी का ये दिलकश अवतार देख फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि उनकी ये तस्वीर किसने खींची है ? दिशा पाटनी के साथ वेकेशन पर टाइगर श्रॉफ गए हैं, ऐसे में फैंस को लग रहा है कि बागी स्टार ने ही गर्लफ्रेंड की ये अदाएं फोन में कैद की हैं।
अगर दिशा पाटनी की तस्वीर पर आ रहे फैंस रिएक्शन की बात करें तो वो बहुत ही शानदार है। फैंस लगातार अदाकारा के हुस्न की तारीफ कर रहे हैं। दिशा पाटनी की तस्वीर पर ज्यादातर लोग दिल वाला रिएक्शन दे रहे हैं, तो वहीं एक फैन ने लिखा है, 'ओह टाइगर बेटे... मौज कर दी...।
अगर दिशा पाटनी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो पहली बार भाईजान के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई पिछले साल से ही अटकी पड़ी है। इस साल मेकर्स इसे ईद पर रिलीज करने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से इसे एक बार फिर से आगे बढ़ाना पड़ेगा।

नवीनतम बॉलीवुड समाचार, न्यू बॉलीवुड मूवीज अपडेट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, न्यू मूवीज रिलीज, बॉलीवुड न्यूज हिंदी, एंटरटेनमेंट न्यूज, बॉलीवुड न्यूज टुडे और आने वाली फिल्में 2020 के लिए हमें कैच करें और लेटेस्ट हिंदी फिल्मों के साथ अपडेट रहें केवल बॉलीवुड हंगामा पर।अक्सर बिकिनी में सुर्खियां बटोरती हैं दिशा पटानी, शेयर किया सेक्सी PHOTO








Next Story