मनोरंजन
दिशा पाटनी व्हाइट ड्रेस में गॉर्जियस दिखीं, बार्बी डॉल जैसी आई नजर
Rounak Dey
15 July 2022 3:28 AM GMT

x
‘ एक अन्य ने कहा, ‘अपने लिप जॉब से पहले दिशा ज्यादा अच्छी लगती थी।‘
दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी। वह इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दिशा बॉलीवुड की बोल्ड अदाकाराओं में से हैं। उनका स्टाइल सेंस हमेशा चर्चा में रहता है लेकिन इस बार उन्हें अपने लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स ने उनके सर्जरी की बात कही और चेहरे में दिख रहे बदलाव को नोटिस किया। दिशा को इससे पहले भी उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है। गुरुवार को दिशा व्हाइट ड्रेस में गॉर्जियस दिखीं। वह बिल्कुल बार्बी डॉल जैसी नजर आईं।
यूजर्स के कमेंट्स
दिशा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं लेकिन कई यूजर्स ने उनेक चेहरे में दिख रहे बदलाव को लेकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, 'उसके चेहरे के साथ क्या गलत हुआ है यार।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'पलकों में कुछ तो गड़बड़ है... दिशा।' एक अन्य ने कहा, 'अपने लिप जॉब से पहले दिशा ज्यादा अच्छी लगती थी।'
Next Story