मनोरंजन

दिशा पाटनी ने समंदर के किनारे पिंक बिकिनी पहन कर यूं किया एंजॉय, देखे photo

Shiddhant Shriwas
25 Sep 2021 8:53 AM GMT
दिशा पाटनी ने समंदर के किनारे पिंक बिकिनी पहन कर यूं किया एंजॉय, देखे photo
x
दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जहां सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक के खूब कमेंट्स आते हैं। दिशा ने इस बार पिंक बिकिनी में तस्वीर पोस्ट की है। वह समंदर में खड़ी हैं और धूप का आनंद ले रही हैं। यह एक थ्रोबैक तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह पानी और धूप दोनों मिस कर हैं।

थ्रोबैक तस्वीर की शेयर
दरअसल यह तस्वीर तब की है जब दिशा मालदीव ट्रिप पर थीं। दिशा इस साल अगस्त में मालदीव गई थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मिस कर रही हूं..' आगे उन्होंने सूरज और समंदर की लहरों का इमोटिकॉन बनाया।
फैंस के कमेंट्स
दिशा की ये तस्वीर देख फैंस फिदा हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'मैं पूरे दिन आपके पोस्ट का इंतजार कर रही थी।' एक फैन ने कहा- 'एक लाइन में क्या तेरी तारीफ लिखूं, पानी भी जो देखे तुझे, तो प्यासा हो जाए।' एक यूजर ने कहा- 'आपने तो पानी में आग लगा दी।'
आने वाली फिल्म
दिशा पाटनी ने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे। धोनी की बायोपिक के बाद दिशा ने जैकी चैन के साथ फिल्म 'कुंग फू योगा' (2017) में काम किया। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'राधे' थी, जिसमें वह सलमान खान के अपोजिट थीं। एक्ट्रेस जल्दी ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगी।


Next Story