मनोरंजन
पीले सूट में दिशा परमार की खूबसूरती पर थम गईं निगाहें, सादगी पर दिल हार रहे हैं लोग
Rounak Dey
11 April 2022 10:02 AM IST

x
अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार इन दिनों शादी के बाद पति राहुल वैद्य के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. ऐसे में दिशा ने अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
गार्डन में फोटोशूट
लेटेस्ट तस्वीरों में दिशा परमार ने सीट पहने गार्डन में फोटोशूट कराया है. एक्ट्रेस के इस सिंपल अंदाज पर फैंस दिल हार रहे हैं.
सादे और खूबसूरत अंदाज के चर्चे
दिशा की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस चर्चा कर रहे हैं कि दिशा शादी के बाद ऐसे ही सादे और खूबसूरत अंदाज में अपने ससुराल में रहती हैं.
सेलेब्स भी कर रहे हैं तारीफें
पीले रंग के सूट में दिशा की इन तस्वीरों से नजरे हटाना हर किसी के लिए काफी मुश्किल सा हो रहा है. फैंस के साथ-साथ तमाम सेलेब्स भी एक्ट्रेस के इस लुक की तारीफें कर रहे हैं.
राहुल वैद्य के साथ शादी रचाई
बता दें कि दिशा परमार ने सिंगर राहुल वैद्य के साथ शादी रचाई है और ये कपल एक दूसरे के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहा है.
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
दिशा परमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
Next Story





