मनोरंजन

पिंक कलर की टाई-डाई मैक्सी ड्रेस पहने दिखी दिशा परमार, सोफे पर बैठ क्यूट पाउट बनाकर छीना फैंस का चैन

Neha Dani
22 Jan 2022 9:42 AM GMT
पिंक कलर की टाई-डाई मैक्सी ड्रेस पहने दिखी दिशा परमार, सोफे पर बैठ क्यूट पाउट बनाकर छीना फैंस का चैन
x
इसमें उनके साथ नकुल मेहता है।

टीवी की हसीनाएं किसी भी मामले में बाॅलीवुड एक्ट्रेस से पीछे नहीं हैं। फिर चाहे बात किसी इवेंट में लाइमलाइट बटोरने की हो या फैशन की। इसी कड़ी में सिंगर राहुल वैद्य की पत्नी और एक्ट्रेस दिशा परमार लोगों की बेहद फेवरेट हैं।




दिशा का सिंपल और एलिगेंट ड्रेसिंग सेंस फैंस को खूब भाता है। सिंपल सूट में भी वह दिल लूट ले जाती है। ऐसा उनकी रिसेन्ट तस्वीरों को देखकर लग रहा है। दिशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पिंक कलर की टाई-डाई मैक्सी ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं।
दिशा ने जिस ड्रेस को पहना था, उसमें हॉल्टर नेकलाइन दी गई थी। जिसमें उनकी डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन उनके लुक में ऊम्फ फेक्टर क्रिएट कर रही थी। दिशा के इस लुक में खास बात यह है कि उन्होंने इसे मिनिमल मेकअप से परफेक्ट बनाया था।
काजल और पीच लिप शेड के साथ उन्होंने राउंड-ऑफ किया था।वह सोफे पर कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में उन्होंने लिप्स की शेप वाला बैलून हाथ थाम में रखा है। वह सोफे पर बैठ क्यूट पाउट बनाकर फैंस का चैन छीन रही हैं। फैंस दिशा की इन तस्वीरों को काफी पंसद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो दिशा इन दिनों बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ नकुल मेहता है।


Next Story