मनोरंजन

पति राहुल वैद्य के बर्थडे पर दिशा परमार ने दिखाया बोल्ड अवतार, फैंस ने की जमकर तारीफें

Rani Sahu
23 Sept 2021 9:08 PM IST
पति राहुल वैद्य के बर्थडे पर दिशा परमार ने दिखाया बोल्ड अवतार, फैंस ने की जमकर तारीफें
x
दिशा परमार आज अपने पति राहुल वैद्य का 34वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं

दिशा परमार आज अपने पति राहुल वैद्य का 34वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर ये न्यूलीवेड कपल मालदीव वैकेशन पर निकली है। इस दौरान दिशा और राहुल दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। दिशा ने मालदीव से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए राहुल को बर्थडे विश किया था। वहीं, अब उन्होंने लेटेस्ट फोटोज में अपना बोल्ड अवतार दिखाया है, वो पिंक स्विमसूट में पूल में उतरी हैं और ये तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं।

बोल्ड अवतार में आईं नजर
दिशा परमार ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो पिंक स्विमसूट पहने पूल में इंजॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं, इस फोटोज में उनके सामने रखी पूल ट्रे में ढ़ेर सारा खाना रखा दिखाई दे रहा है। इस खाने को शानदार अंदाज में सजाया हुआ है। वहीं, इन फोटोज में दिशा की मुस्कुराहट फैंस का दिल चुरा रही है। ये तस्वीर मालदीव के किसी रिजॉट में ली गई मालूम होती है। यहां देखें वायरल हो रही दिशा की ये फोटोज-
फैंस की तारीफें
इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा- 'ग्लू और फ्लोट'। फैंस को दिशा का बोल्ड अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि, उनकी तस्वीर में राहुल वैद्य नजर नहीं आ रही हैं। दिशा के इस पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट करते हुए दिशा की जमकर तारीफें की हैं। इससे पहले दिशा ने राहुल के साथ फोटोज शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा था- 'हैप्पी बर्थडे टू लव ऑफ माय लाइफ... मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे तुम मिले'।


Next Story