मनोरंजन

Disha Parmar ने शेयर की हनीमून की तस्वीर, मालदीव में Rahul Vaidya संग खूब किया इन्जॉय

Rani Sahu
29 Sept 2021 10:12 PM IST
Disha Parmar ने शेयर की हनीमून की तस्वीर, मालदीव में Rahul Vaidya संग खूब किया इन्जॉय
x
दिशा परमार (Disha Parmar) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) हाल ही में हनीमून से लौटे हैं

Disha Parmar shows off her Tanning: दिशा परमार (Disha Parmar) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) हाल ही में हनीमून से लौटे हैं. शादी के बाद दोनों पहली बार मालदीव (Maldives) हॉलीडे पर गए जहां इनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थीं. फिलहाल अब दोनों वापस आ चुके हैं और दिशा परमार (Disha Parmar) को सता रही है टैनिंग की चिंता. अब उन्होंने लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी टैनिंग दिखा रही हैं. इस तस्वीर में दिशा बैक पोज़ दे रही हैं और पीले रंग के आउटफिट में काफी खूबसूरत भी लग रही हैं. लेकिन वो परेशान हैं टैनिंग से.

मालदीव में दोनों ने खूब किया इन्जॉय
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने मालदीव में खूब इन्जॉय किया. हॉलीडे की शानदार तस्वीरें उन्होंने शेयर की जिसमें दोनों बेहद खास लुक में नजर आए थे. दोनों ने स्कूबा डाइविंग से लेकर डिनर डेट तक को खूब इन्जॉय किया था. राहुल के जन्मदिन पर दिशा परमार ने खास और रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थीं.
बिग बॉस 14 में किया था प्रपोज़
राहुल वैद्य ने दिशा परमार को बिग बॉस 14 में प्रपोज़ किया था. दिशा परमार का जन्मदिन था और इस खास दिन को राहुल ने और भी खास बना दिया था और उन्होंने टीशर्ट पर हैप्पी बर्थडे लिखकर दिशा को प्रपोज भी किया था जिसका जवाब खुद दिशा ने बिग बॉस के घर में आकर राहुल को दिया था. बिग बॉस में राहुल वैद्य रनरअप रहे थे. घर से आने के बाद दोनों 16 जुलाई, 2021 में शादी के बंधन में बंधे. शादी के बाद इन्होंने घर पर परिवार के साथ समय बिताने की सोची थी और इन्होंने हनीमून पर जाना कैंसिल कर दिया था. हालांकि अब राहुल वैद्य के जन्मदिन पर दोनों ने वेकेशन प्लान किया और जा पहुंचे मालदीव.


Next Story