चर्चाएं गर्म! बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे माधुरी दीक्षित और आमिर खान, आ रही है ये फिल्म

फाइल फोटो
इंद्र कुमार फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं और कई सारे बड़े एक्टर्स के साथ काम कर रहे हैं. इस समय वे अपनी 17वीं फिल्म थैंग गॉड की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह समेत अजय देवगन भी अहम रोल में नजर आएंगे. बता दें कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू ही हुई है कि फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार की अगली फिल्म को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. भूषण कुमार के साथ मिल कर वे 3 फिल्में बना रहे हैं. पहली फिल्म थैंग गॉड की शूटिंग चल ही रही है. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इस कॉन्ट्रेक्ट की दूसरी फिल्म आमिर खान और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर मूवी दिल का रीमेक होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





