मनोरंजन

डायरेक्टर लव रंजन ने गर्लफ्रेंड अलीशा वैद संग लिए सात फेरे, रणबीर कपूर-श्रद्धा सहित पहुंचे ये सितारे

Neha Dani
21 Feb 2022 11:04 AM GMT
डायरेक्टर लव रंजन ने गर्लफ्रेंड अलीशा वैद संग लिए सात फेरे, रणबीर कपूर-श्रद्धा सहित पहुंचे ये सितारे
x
फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में हैं। अभी फिल्म का नाम तय नहीं है।

निर्माता-निर्देशक लव रंजन अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी की रस्में रविवार को आगरा में हुईं। उन्होंने अपनी शादी को बेहद निजी रखा। कपल के परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। बॉलीवुड से चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, कार्तिक आर्यन और वरुण शर्मा शादी में पहुंचे। शादी के बाद एक रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया। आगरा के एक आलीशान होटल में सारी रस्में निभाई गईं।

दो दिन तक चली सेरेमनी
शनिवार से ही मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैकी भगनानी और रकुल प्रीत का वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों ताजमहल घूमते दिखे। शादी से दो दिन पहले कपल की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में लव रंजन और अनीशा वैद ने मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची का डिजाइन किया आउटफिट पहना था। सभी मेहमान व्हाइट कलर के वेडिंग ड्रेस में नजर आए। अब कुछ सेलिब्रिटीज की तस्वीरें सामने आई हैं।
शादी में दिखे सेलिब्रिटीज


रणबीर कपूर ने सफेद कुर्ता पैजामा और सफेद जैकेट पहनी थी। श्रद्धा कपूर भी सफेद लहंगा पहने नजर आईं। रकुल ने सफेद रंग के कुर्ते के साथ बड़ा सा नेकलेस कैरी किया। रकुल का हाथ पकड़े हुए जैकी भगनानी हैं। उन्होंने भी व्हाइट शॉर्ट कुर्ता और पैजामा पहना है। तस्वीरों में कार्तिक आर्यन को भी देखा जा सकता है।

लव रंजन को फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'आकाशवाणी' बनाई है। उनकी आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में हैं। अभी फिल्म का नाम तय नहीं है।


Next Story