मनोरंजन

अभिनेता पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों पर डायरेक्टर एकता कपूर ने दिया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Gulabi
5 Jun 2021 9:08 AM GMT
अभिनेता पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों पर डायरेक्टर एकता कपूर ने दिया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
x
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के आरोप के बाद पर्ल पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। अब इस मामले पर एकता कपूर ने अपने 'नागिन' फेम अभिनेता का सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की हैं। एकता कपूर ने अपनी पोस्ट में पर्ल का बचाव करते हुए लिखा है कि मुझे फैसला करने का कोई अधिकार नहीं है, अदालत तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत।

अनीता हसनंदानी ने दिया पर्ल का साथ
एकता के अलावा 'नागिन' फेम अनीता हसनंदानी अपने को-स्टार अभिनेता का सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की हैं। अनीत ने अपनी पोस्ट में पर्ल का बचाव करते हुए लिखा है कि ये सच नहीं है, लेकिन जल्द ही सच्चाई क्या है ये सबके सामने आएगी..आई स्टैंड विद पर्ल।
मानवता इस स्तर तक कैसे जा सकती है
एकता अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पर्ल के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं ,'' क्या मैं किसी बच्चे के साथ छेड़खानी करने वाले...या किसी प्रकार के छेड़छाड़ करने वाले का समर्थन करुंगी? लेकिन मैंने पिछली रात से अब तक जो देखा, वह मानवता को शर्मसार कर देने वाला था। कैसे लोग इतने नीचे गिर सकते हैं। कैसे कोई अपनी पर्सनल लड़ाई में किसी और को कैसे घसीट सकते हैं। एक इंसान दूसरे इंसान से कैसे भिड़ सकता है और ऐसा कैसे कर सकता है।

अदालत तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत
अपने लबें पोस्ट में एकता ने काफी कुछ कहा है। एकता ने भी बताया है कि एक झूठी और बेबुनियादी बातें हैं क्योंकि लड़की की मां ने मुझे फोन कर सब सच बताया है। वह आखिर में लिखती हैं कि मुझे फैसला करने का कोई अधिकार नहीं है, अदालत तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत। मेरी राय केवल उसी से आती है जो कल रात लड़की की माँ ने मुझसे कही थी और वह है - पर्ल मासूम है।

पर्ल के साथ 5 और लोगों पर लगा रेप का आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पर्ल पुरी को रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। पर्ल के साथ अन्य 5 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार है। इन लोगों पर पुलिस ने ये कार्यवाही पीड़िता के आरोप के आधार पर की है। इस बारे में पुलिस ने कहा कि 'यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई है।
POCSO एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कार में रेप किया गया और जिसके बाद ये बार-बार दोहराया गया। फिलहाल पर्ल और बाकी आरोपियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी हैं और उनसे पूछताछ चल रही है। सभी आरोपियों पर नाबालिक लड़की से रेप और छेड़छाड़ के चलते POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।

टीवी जगत के फेम एक्टर हैं पर्ल वी पुरी

पर्ल वी पुरी टीवी जगत के फेम एक्टर हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। 'नागिन 3' 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल', 'मेरी सासू मां', 'नागार्जुन एक योद्धा',' बेपनाह प्यार', 'ब्रह्माराक्षस 2' में लीड रोल प्ले किया है। इसके अलावा पर्ल कई रियलिटी शोज देखें जा चुके हैं।
Next Story