मनोरंजन

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने खरीदी नई मर्सिडीज कार, मां और बहन संग केक काट कपल ने मनाया जश्न

Rounak Dey
16 March 2022 10:44 AM IST
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने खरीदी नई मर्सिडीज कार, मां और बहन संग केक काट कपल ने मनाया जश्न
x
इसलाम कबूल कर लिया और अपना नाम बदलकर फैजा कर लिया।

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके एक्टर पति शोएब इब्राहिम टेलीवर्ड के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर दीपिका और शोएब चर्चा में है और वजह है इनकी नई कार। दीपिका- शोएब ने नई ब्रैंड न्यू कार खरीदी और इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।



शोएब और दीपिका ने नई लग्जरी मर्सिडीज- बेंज जीएलएस कार खरीदी। इस बात की जानकारी कपल ने पोस्ट शेयर कर दी। इस खास मौके पर शोएब की मां और बहन भी उनके साथ थीं। कपल ने परिवार के साथ केक काट कर इस खुशी को सेलिब्रेट किया।
शोएब व्हाइट टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में दिखे तो वहीं दीपिका यलो और पिंक प्रिंटेड अनारकली सूट में नजर आईं। कार के साथ तस्वीरें शेयर कर शोएब ने लिखा- 'हॉस्पिटैलिटी और समय पर मेरी नई जीएलएस देने के लिए ऑटो हैंगर और मर्सिडीज-बेंज इंडिया को धन्यवाद। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ 25 साल की पार्टनरशिप के पूरा होने पर ऑटो हैंगर को बधाई।'
शोएब और दीपिका की कार की कीमत की बात करें तो Mercedes-Benz GLS की बेवसाइट के मुताबिक इसकी कीमत 1.14 करोड़ रुपए है। इस खास मौके पर
पिछले साल अक्टूबर महीने में शोएब ने महंगी बाइक डुकाटी स्ट्रीटफाइटर v4 खरीदी थी जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तोदीपिका और शोएब की ने 22 फरवरी 2018 को भोपाल में शादी की थी। दोनों ने टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में साथ काम किया था। शादी के बाद दीपिका ने इसलाम कबूल कर लिया और अपना नाम बदलकर फैजा कर लिया।


Next Story