मनोरंजन

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक काफी पुरानी तस्वीर की साझा

Tara Tandi
15 Sep 2021 12:12 PM GMT
दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक काफी पुरानी तस्वीर की साझा
x
रामानंद सागर के धार्मिकि सीरियल 'रामायण' में 'सीता' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी आज भी काफी पसंद की जाती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रामानंद सागर के धार्मिकि सीरियल 'रामायण' में 'सीता' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी आज भी काफी पसंद की जाती हैं। दीपिका एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन खुद के लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका की एक थ्रोबैक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नजर नहीं थक रहे हैं। यहां देखें दीपिका की तस्वीरें...

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक काफी पुरानी तस्वीर की साझा है। इस थ्रोबैक तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। दीपिका की ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट हैं। वहीं इसमें उनका सादगी भरा अंदाज देख फैंस उनके रूप के कायल होते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनके बाल खुले हुए हैं। वहीं उन्होंने अपने आंखों में काजल और कानों में झुमकियां पहन रखी है। इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिक ने कैप्शन में लिखा है, 'ब्लैक एंड व्हाइट कभी पुराना नहीं होता। मेरे रामायण के दिनों से वापस।' साथ ही दीपिका ने इस फोटो को अपने एक फैन पेज को क्रेडिट दिया है।


एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे फोटो को कुछ ही देर में हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर ​उन्हें खूबसूरत और एवरग्रीन लिख रहे हैं। वहीं दीपिका से इस तरह ही और भी तस्वीरें शेयर करने की गुजारिश भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक बेदह ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनका लुक देखकर फैंस दीवाने हो गए थे। दीपिका ये तस्वीर लेटेस्ट नहीं बल्कि काफी पुरानी थी। इसमें वह काफी यंग नजर आ रही थीं। फोटो में आप देख सकते हैं कि दीपिका के बाल खुले हुए हैं। वहीं उनकी स्माइल और देखने का अंदाज काफी पंसद किया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं जब दीपिका की किसी तस्वीर को इतना पंसद किया गया हो। उनकी हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।

Next Story