मनोरंजन

दिनेश लाल यादव-अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया हंगामा, तोड़े सारे रिकॉर्ड

Triveni
3 Feb 2021 6:19 AM GMT
दिनेश लाल यादव-अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया हंगामा, तोड़े सारे रिकॉर्ड
x
भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने इन दिनों यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने इन दिनों यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। इस बीच भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह की फिल्म 'दिलेर' का भोजपुरी गाना 'जबसे ई अखियां देखले बा' इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है। इस गाने में दिनेश और अक्षरा की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है। इस गाने को पवन सिंह और पामेला जैन ने गया है। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक विजय लक्ष्मी ने दिया है। वैसे आपको दिनेश और अक्षरा पर फिल्माया गया यह गाना कैसा लगा? इस बारे में आप हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।


Next Story