मनोरंजन

Dimple Kapadia: 'सास बहू और फ्लेमिंगो' पर डिंपल कपाड़िया ने की बात

Rounak Dey
31 May 2023 12:31 AM IST
Dimple Kapadia: सास बहू और फ्लेमिंगो पर डिंपल कपाड़िया ने की बात
x
कहा- 'उनके किरदार ने बाधाओं को तोड़ा'
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया पांच दशकों से बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में की है। उनका अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आता है। चाहे 1973 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' हो या उनकी हाल ही में आई वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो', स्क्रीन पर उनका प्रदर्शन काफी जोरदार रहा।
उनकी हालिया रिलीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' सास बहू और फ्लेमिंगो' ने परिवार की महिलाओं के बीच संबंधों को फिर से परिभाषित किया है, जहां अक्सर यह दिखाया जाता है कि औरत ही औरत की दुश्मन होती है। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू के दौरान जब इस वेब सीरीज में उनके किरदार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की।
यह पूछे जाने पर कि वह शो को लेकर कैसा महसूस करती हैं और शो में महिलाओं के संबंधों ने लोगों के दृष्टिकोण को बदल दिया है तो उन्होंने कहा कि मैंने बाधा नहीं तोड़ी है। यह वह किरदार था जिसने अवरोध तोड़ा है। लेकिन यह जरूरी है कि उस किरदार को कैसे लिखा गया, उसे पर्दे पर किस तरह से उतारा गया, यहां उसका चरित्र भी मायने रखता है और यह काम करता।
उन्होंने आगे कहा कि यदि किरदार अच्छा नहीं है, उसे सही से लिखा नहीं गया है। अगर आपको अधूरी चीजें दी जाएगी तो आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। पूरी टीम के प्रयास से आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
Next Story