मनोरंजन

कपड़ों और स्वैग से ध्यान खींच रहे दिलजीत ने कहा

Mohammed Raziq
11 April 2024 1:37 PM IST
कपड़ों और स्वैग से ध्यान खींच रहे दिलजीत ने कहा
x
मुंबई : पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसमें दिलजीत के अपोजिट परिणीति चोपड़ा हैं। इस फिल्म में दिलजीत का फैशन और स्टाइल सबका ध्यान खींच रहा है। दिलजीत ने एक चैट शो में इस बारे में बात की। दिलजीत ने कहा कि मुझे कोई शौक नहीं था कपड़ों का, स्वैग वगैरह का। मैंने बस यह सोचा कि जब हम पंजाब में थे, जब बॉलीवुड फिल्में बनती थीं, तो जो सरदार होते थे उन्हें वो सही नहीं दिखाते थे।
उन्हें बहुत खराब कपड़े पहनाते थे। तो मैंने अपनी स्टाइल को बदला और दिखाया कि हम भी अच्छे दिख सकते हैं। फैशन का मतलब ये नहीं है कि आप लुई विटॉन और बैलेंसियागा में जाकर कुछ भी उठा लो। महंगे कपड़े पहनना अलग बात है, फैशन करना और बात है। तो मुझे ये था कि जब मैं गया न वहां पर, तो जितने बॉलीवुड के ये स्टाइलिश बंदे हैं, इन सबसे अच्छा पहनूंगा मैं, जो मुझे पता है कि क्या है।
पंजाब का कनेक्शन जो है वो सीधा मेनस्ट्रीम से है। न्यूयॉर्क में जो फैशन चल रहा है वो सीधा आएगा पंजाब में, बीच में कहीं रुकता नहीं है। मुझे ये था कि जब मैं वहां जाऊंगा तो इनको दिखाऊंगा कि यार आप गलत बन्दे पोर्ट्रे कर रहे हो, हम ऐसे नहीं हैं। अगर मैं स्टेज पर नहीं हूं, तो नॉर्मल कपड़े पहनता हूं।
Next Story