Dilip Kumar: आज शाम 5 बजे अभिनेता दिलीप कुमार को जूहू कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जाने पारिवारिक मित्र ने और क्या कहा

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 98 साल की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया है. दिलीप कुमार को काफी समय से सांस लेने में दिक्कत थी और उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली. दिलीप कुमार के निधन के बाद पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े राजनेताओं ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
Maharashtra: Mortal remains of late veteran actor Dilip Kumar being taken to his residence from Mumbai's PD Hinduja Hospital pic.twitter.com/N2N8I2x6I9
— ANI (@ANI) July 7, 2021
अभिनेता दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने कहा है की- दिलीप साहब सिर्फ एक फिल्म अभिनेता ही नहीं एक महान इंसान थे. उनके जैसा इंसान आना बहुत मुश्किल है. हमने सोचा है कि उन्हें शाम 5 बजे जूहू कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.
From hospital to home, One Last Time #DilipKumar ji with #SairaBanu 💔🙏#ripdilipkumar#OmShanti pic.twitter.com/NFfa6fM1G6
— Manav Manglani (@manav22) July 7, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





