मनोरंजन

'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही ने 'फेविकोल' सॉन्ग पर किया डांस, वायरल हुआ VIDEO

Gulabi
11 Jan 2021 2:24 PM GMT
दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने फेविकोल सॉन्ग पर किया डांस, वायरल हुआ VIDEO
x
दिलबर गर्ल' नोरा फतेही अपने लुक्स और डांस के कारण चर्चा में बनी रहती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही अपने लुक्स और डांस के कारण चर्चा में बनी रहती है। नोरा ने एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस से भी लोगों के दिलों पर राज किया है। एक बार फिर नोरा अपने डांस से छाई हुई है। नोरा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में नोरा करीना कपूर के सॉन्ग 'फेविकोल' पर डांस करती हुई नजर आ रही है। नोरा इस पर अकेली डांस नही कर रही। सिंगर तुलसी कुमार भी उनके साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। नोरा के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।



काम की बात करें तो नोरा ने 2014 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद नोरा बिग बॉस 9 में नजर आई। नोरा ने दिलबर, समरिया और साकी-साकी सॉन्ग पर डांस कर सबका दिल जीत लिया। इसके बाद नोरा ने फिल्म 'भारत' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में काम किया। हाल ही में नोरा गुरु रंधावा के गाने नाच मेरी रानी पर डांस किया। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'भुज' में नजर आने वाली है।


Next Story