मनोरंजन
क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा संग उनके घर में शिफ्ट हुई एक्ट्रेस कियारा आडवाणी?
Shubhra Nandy
21 Feb 2021 9:38 AM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पिछले कुछ समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा संग डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में चल रही हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) पिछले कुछ समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) संग डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में चल रही हैं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर मोहर नहीं लगाई. लेकिन दोनों को कई मौकों पर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया गया. ऐसे में अब खबर आ रही है कि क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब एक साथ रहते हैं? दरअसल पैपराजी ने कियारा आडवाणी को एक ही दिन में सिद्धार्थ के घर कई बार आते जाते स्पॉट किया है. जिसके बाद से ही ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या सिद्धार्थ और कियारा अब एक ही घर में साथ साथ रहने लगे हैं?
दरअसल सिद्धार्थ और कियारा एक साथ फिल्म शेरशाह में नजर आने जा रहे हैं. ये फिल्म कारगिल वॉर के हीरो विक्रम बत्रा की लाइफ पर बनी है. जिसे धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है. खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा की मुलाकात और नजदीकी का श्रेय भी करण जौहर को जाता है. करण के चलते है ये दोनों एक दूसरे के करीब आए हैं. वेल अब सिद्धार्थ और कियारा कई बार साथ साथ स्पॉट होते रहते हैं.
सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह इस साल 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को विष्णु वर्धन ने डायरेक्ट किया है.
Next Story





