मनोरंजन

संदीप और पिंकी फरार को लेकर दिबाकर बैनर्जी और परिणीति चोपड़ा केबीच बहस, जाने क्या है पूरा मामला

Mahima Marko
28 May 2021 12:15 PM GMT
संदीप और पिंकी फरार को लेकर दिबाकर बैनर्जी और  परिणीति चोपड़ा केबीच बहस, जाने क्या है पूरा मामला
x
फिल्म संदीप और पिंकी फरार के निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |फिल्म संदीप और पिंकी फरार के निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि परिणीति चोपड़ा के साथ उनकी फिल्म को लेकर कई बार बहस हुई थीl उन्होंने यह भी कहा कि सभी को विवाद याद रहते हैं।

निर्देशक दिबाकर बैनर्जी ने अपनी आगामी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर मीडिया से बात की हैl उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को फिल्म में लेने का मन बनायाl इस फिल्म के चलते उन्हें डिजिटल पर डेब्यू करने का भी मौका मिला हैl यह फिल्म कोरोना महामारी के बीच डिजिटल पर रिलीज की गई हैl दिबाकर बनर्जी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बताया कि परिणीति चोपड़ा और उनके बीच कई बार बहस हुई थीl परिणीति चोपड़ा उन्हें परेशान कर रही थीl
इस बारे में बताते हुए दिबाकर बनर्जी कहते है, 'परिणीति चोपड़ा का विजन मेरे दिमाग में पहले से थाl फिल्म परिणीति चोपड़ा के आस-पास थीl हमने इस पर चर्चा की, तब परिणीति, आदित्य चोपड़ा और मैंने चर्चा की थीl परिणीति चोपड़ा को पता था कि मैं किस प्रकार का निर्देशक हूंl हमें पता नहीं था कि हम किस प्रकार का काम करने वाले हैंl उसके साथ काम करना बहुत चुनौतीपूर्ण थाl'


दिबाकर बनर्जी ने यह भी कहा कि अर्जुन कपूर और उन्होंने कैरेक्टर को लेकर बहुत ज्यादा वर्कशॉप किया थाl हालांकि परिणीति चोपड़ा वर्कशॉप में पहले नहीं आने के चलते बाद में बहुत ज्यादा बहस हुईl हालांकि एक बार जब उन्होंने वर्कशॉप जॉइन किया तब सभी को उनके और परिणीति चोपड़ा के विवाद और और कमेंट याद रह गए हैंl संदीप और पिंकी फरार में नीना गुप्ता, रघुवीर यादव और जयदीप अहलावत की भी अहम भूमिका है। परिणीति चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta