मनोरंजन
पिंक कलर की इस ड्रेस में खूबसूरत लगी Dia Mirza, एलिगेंट और रॉयल लुक दे रहा
Rounak Dey
10 Nov 2021 11:04 AM IST

x
उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) का स्टाइल बाकी सभी एक्ट्रेसेस से काफी अलग है और इसलिए वह हर बार अपने स्टाइल से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। उन्हें एलिगेंट लुक के लिए जाना जाता है। एक बार फिर उन्होंने अपने तस्वीर से इस बात को साबित किया है।
दीया मिर्जा अपने आप में एक फैशन स्टेटमेंट हैं। वह भले ही फिल्मी पर्दे पर बहुत ज्यादा सक्रीय नहीं हैं, लेकिन अपनी मनमोहक तस्वीरों से अक्सर वह अपने फैंस का दिन बना देती हैं। ताजा उदाहराण में उनकी इस तस्वीर पर ही नजर डाल लीजिए। इसमें दिया ने मशहूर फैशन डिजाइनर माली का 'Meringue' ड्रेस पहना है। रोज पिंक कलर की इस ड्रेस में दिया बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके पफ्ड स्लीव उनके अटायर को एक ग्रेस के साथ स्टाइलिश लुक भी दे रहे हैं। वहीं ड्रेस का डीप प्लंजिंग नेक लाइन आउटफिट को एक बोल्ड टच भी दे रहा है।
वेस्ट के पास से यह ड्रेस काफी फ्लेयर्ड है। खुले घुंघराले बालों और हूप इयरिंग्स के साथ दिया ने अपने लुक को पूरा किया है। एक्ट्रेस का हेयरस्टाइल श्रद्धा मिश्रा (Shraddha Mishra) द्वारा स्टाइल किया गया है। वहीं ईयरिंग्स उन्होंने 'क्यूरियो कॉटेज' (Curio Cottage Jwellery) ज्वेलरी स्टोर की कैरी की है। लुक्स की बात करें तो दिया ने न्यूड आई शैडो, ड्रॉन आईब्रोज़, कॉन्टूर चीक्स और लाउड पिंक शेड लिप्सटिक से अपना मेकओवर किया है। बताते चलें कि यह फोटोशूट बाजार मैगजीन (Bazaar Magazine) के लिए उन्होंने कराया है। दिखने में अदाकारा का यह आउटफिट जितना एलिगेंट और रॉयल लुक दे रहा है, उसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है।
Next Story





