
x
Mumbai मुंबई। आदित्य धर की मोस्टअवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज का पूरे देश में बेसब्री से इंतजार हो रहा है, लेकिन इस बीच फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा अपडेट देते हुए दर्शकों से माफी मांगी है। निर्देशक आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि मलयालम और कन्नड़ भाषा के शो कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण टल गए हैं। हालांकि, हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन तय समय पर ही रिलीज होंगे।
नोट में लिखा है, "हमारे प्यारे धुरंधर फैमिली के लिए। धुरंधर हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह वह चीज है, जिसके साथ हम जीते हैं, जिसे हमने संवारा है और जिसे हम आप सभी के साथ एक ही पल में, हर भाषा में एक साथ शेयर करने का सपना देखते रहे हैं। टीम ने टेक्निकल दिक्कतों का हवाला देते हुए आगे बताया, "पूरे भारत में हमारे ज्यादातर हिंदी शो शाम 5 बजे से तय समय पर चलेंगे। हमारे सभी तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से शुरू होंगे। लेकिन, कुछ अचानक से आए तकनीकी दिक्कतों के कारण हमारे मलयालम और कन्नड़ शो अगले दिन सुबह से शुरू होंगे।"
फिल्ममेकर्स ने प्रभावित दर्शकों के लिए विकल्प भी दिए हैं। जिन लोगों ने मलयालम या कन्नड़ डब्ड वर्जन के टिकट खरीदे हैं और उनके सिनेमाघर में अभी वह वर्जन नहीं चल रहा, वे या तो पूरा रिफंड ले सकते हैं या फिर सबटाइटल्स के साथ हिंदी वर्जन देख सकते हैं। टीम ने लिखा, "अगर जिस डब वर्जन के टिकट आपके पास हैं, वह अभी आपके सिनेमाघर में नहीं चल रहा है, तो आपके पास रिफंड लेने या उसके बजाय सबटाइटल के साथ हिंदी वर्जन देखने का विकल्प होगा। इस असुविधा के लिए हम सचमुच माफी चाहते हैं। इस फिल्म के लिए आपका प्यार हमारे लिए सब कुछ है और हम इसे आपके साथ शेयर करने का और इंतजार नहीं कर सकते।"
इससे पहले के एक अन्य पोस्ट में निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से एक खास गुजारिश की थी। उन्होंने लिखा, "यहां मेरी एक, दिल से, सच्ची गुजारिश है... कृपया कहानी के बारे में पहले से कुछ भी न बताएं! हर फैन बिना कुछ जाने, लेकिन उत्सुकता के साथ फिल्म देखने जाए और जब बाहर निकले तो उसके पास फिल्म को लेकर अपनी एक निजी राय हो। 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। टीम ने स्पष्ट किया कि तकनीकी समस्या जल्द ठीक हो जाएगी और मलयालम-कन्नड़ दर्शक भी गुरुवार से फिल्म का मजा ले सकेंगे। फिलहाल हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज पर कोई बदलाव नहीं है।
Tagsधुरंधर द रिवेंजआदित्य धरफिल्म रिलीजमलयालम कन्नड़ शोतकनीकी समस्याबॉलीवुड न्यूजमूवी अपडेटएंटरटेनमेंट न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





