
Entertainment मनोरंजन: उदयबीर संधू, जो धुरंधर: द रिवेंज में पिंडा के रोल से सबका दिल जीत रहे हैं, हाल ही में एक खास बातचीत में शामिल हुए। बातचीत के दौरान, इस यंग एक्टर ने रणवीर सिंह के साथ अपनी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बात की और बताया कि वह सेट पर कितने सपोर्टिव थे। उन्होंने आदित्य धर डायरेक्टेड इस फिल्म में अपने वायरल डायलॉग के बारे में भी बात की जो इंटरवल पॉइंट पर आता है।
उदयबीर ने माना कि जब वह पहली बार सेट पर रणवीर सिंह से मिले तो वह थोड़े नर्वस थे। उन्होंने कहा, “हर इंसान थोड़ा सा नर्वस होता है, उनको (रणवीर सिंह) कब से देख रहे हैं, वह इतने अच्छे एक्टर हैं तो मुझे लगा कि यार कैसे करेंगे...? पहले दिन थोड़ा नर्वस हुआ, लेकिन धीरे-धीरे कम्फर्टेबल हो गया।”
फिर उन्होंने बताया कि रणवीर ने उन्हें अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करने से पहले क्या सलाह दी थी। संधू ने कहा, "उन्होंने एक चीज बोली थी कि तेरा कैरेक्टर बहुत अच्छा है, उनका खुद का पसंदीदा कैरेक्टर था। रणवीर भाई ने बोला था कि यार तू जान लगा इसमें, बहुत मजेदार है ये, फिर मुझे लगा था कि हां, इसमें कुछ तो मीटी है।"





