मनोरंजन

वीकेंड पर घूमने के लिए यादगार पर्यटन स्थल है बलुआ पत्थरों से निर्मित धौलपुर

Sanaj
4 Jun 2023 7:20 AM GMT
वीकेंड पर घूमने के लिए यादगार पर्यटन स्थल है बलुआ पत्थरों से निर्मित धौलपुर
x
धौलपुर शिवि वंशी बमरोलिया जाटों की प्रसिद्ध रियासत है
पर्यटन | धौलपुर एक पुराने ऐतिहासिक शहर के रूप में जाना जाता है। धौलपुर शिवि वंशी बमरोलिया जाटों की प्रसिद्ध रियासत है। धौलपुर के राजाओं का विरुद महाराणा है। मूल रूप से धौलपुर भरतपुर के जाट राज्यवंश की एक शाखा का राज्य था। भरतपुर के सर्वश्रेष्ठ शासक सूरजमल जाट की मृत्यु के समय (1764 ई।) धौलपुर भरतपुर राज्य ही में सम्मिलित था। सूरजमल जाट की मृत्यु के बाद यहाँ एक अलग रियासत स्थापित हो गई। सिंधिया, अंग्रेज और जाटों के मध्य हुए एक समझौते के बाद धौलपुर क्षेत्र गोहद के जाट राजाओं के अधीन आ गया था। वर्तमान नगर मूल नगर के उत्तर में बसा है। चंबल नदी की बाढ़ से बचने के लिये ऐसा किया गया। पहले धौलपुर सामंती राज्य का हिस्सा था, जो 1949 में राजस्थान प्रदेश का हिस्सा बन गया।
Next Story