
x
Entertainment मनोरंजन : धर्मेंद्र बॉलीवुड के बेहतरीन किस्सों को सुनाने के लिए जाने जाते हैं। धर्मेंद्र ने हाल ही में खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने अमिताभ बच्चन को 'शोले' में काम दिलाया था। यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था।
एएनआई से बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा 'यह पहले ही बताया जा चुका है। हां मैंने ही उन्हें काम दिलाया। मैं तो कहता नहीं कि मैंने उनको (अमिताभ बच्चन) रोल दिलाया। अमिताभ बच्चन मुझसे मिलने आते थे। तो मैंने रमेश सिप्पी से कहा ये नया लड़का है। उसकी आवाज से लगता है कि यह बहुत अच्छा काम करेगा। उनकी जो अंदर से चाहना थी, जो खुद से प्यार करने की खूबसूरती थी वो अच्छी लगी। मैंने कहा इनको ले लो।'
बताया जाता है कि फिल्म 'शोले' में अमिताभ बच्चन का रोल शत्रुघ्न सिन्हा को मिलने वाला था। हालांकि बाद में धर्मेंद्र ने अमिताभ के नाम को आगे बढ़ा दिया। धर्मेंद्र ने कहा कि उन्होंने 'शोले' में काम करते हुए खूब मजे किए। उन्होंने कहा 'यह फिल्म मेरे ख्याल से सदियों के लिए बन गई है।'
शोले फिल्म में दिखाया गया है कि एक डाकू एक गांव के लोगों को परेशान करता है। इसके बाद दो हीरो आते हैं और उस डाकू को सबक सिखाते हैं। फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के अलावा। अमजद खान ने बेहतरीन किरदार निभाया है। फिल्म में हेमा मालिनी ने बसंती के किरदार को जीवंत बना दिया है।
धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें 1960 के दशक में फिल्म 'आई मिलन की बेला', 'फूल और पत्थर' और 'आए दिन बहार के' से शोहरत मिली। उन्होंने 1960 से लेकर 1980 तक कई फिल्मों में काम किया। इस बीच वह आंखें, शिकार, आया सावन झूम के, मेरा गांव मेरा देश, यादों की बारात, चाचा भतीजा, आग ही आग, हकीकत और दिल्लगी जैसी फिल्मों में नजर आए।
Tagsधर्मेंद्रखुलासाशोलेअमिताभ बच्चनएंट्रीdharmendradisclosuresholayamitabh bachchanentryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





