मनोरंजन

89 की उम्र में जिम में वर्कआउट करते नजर आए धर्मेंद्र

jantaserishta.com
15 April 2025 11:29 AM IST
89 की उम्र में जिम में वर्कआउट करते नजर आए धर्मेंद्र
x
मुंबई: अभिनेता धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में भी दमदार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आए। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दोस्तों, मैं आपका मनोरंजन करने और आपको प्रेरित करने के लिए हूं... आप सभी को ढेरों प्यार, खुश रहो, स्वस्थ रहो और मजबूत रहो।”
वहीं, वीडियो में अभिनेता कहते नजर आए, "दोस्तों, मैंने एक्सरसाइज, फिजियोथेरेपी फिर से शुरू कर दी है। मुझे पता है, आप सभी मुझे यहां देखकर बहुत खुश होंगे।" सामने आए वीडियो में धर्मेंद्र एक्सरसाइज करते दिखे। यह कोई पहली बार नहीं है, जब अभिनेता अपने प्रशंसकों को प्रेरित करते नजर आए। इससे पहले एक वीडियो में वह अपने फार्म हाउस के छोटे-से स्विमिंग पूल के अंदर वाटर एरोबिक्स करते दिखे थे। अभिनेता का मानना है कि सेहत ऊपर वाले की दी हुई कृपा है। इसका हम सभी को ध्यान रखना चाहिए।
हाल ही में शेयर की गई एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “क्या हुआ, क्या सोच रहे हो? हर लम्हा एक चैलेंज है। धरम तुम दमदार हो, तुम अभी भी चैलेंज को दम देने का दम रखते हो।”
इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें 89 वर्षीय अभिनेता ने दिल की बात शायराना अंदाज में बयां की तो प्रशंसक भावुक हो उठे थे। धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर अपना पोट्रेट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर पल लगता है…… पल ये आखिरी है। जी भर कर लूं बातें मैं आपसे, ऐसा सभी को लगता है। हमेशा साहसी और पॉजिटिव बने रहो दोस्तों।”
धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल की हालिया रिलीज एक्शन फिल्म 'जाट' के प्रमोशन में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर अभिनेता का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह भांगड़ा करते नजर आए थे। एक्शन फिल्म में अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। 10 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा खलनायक 'रणतुंगा' के किरदार में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null