मनोरंजन

Dharmendra ने फैंस को दिखाए अपने खेतों के शलजम

Gulabi
20 Jan 2022 11:57 AM GMT
Dharmendra ने फैंस को दिखाए अपने खेतों के शलजम
x
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए धर्मेंद्र अक्सर फैंस को अपनी डेली लाइफ से अपडेट करते रहते हैं, जिससे वो उनका दिल भी जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने अपने फार्महाउस लाइफ की एक झलक साझा की है।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो फैन्स को अपने फार्म पर उगे हुए शलगम दिखा रहे हैं। धर्मेंद्र के बगल में वो व्यक्ति भी बैठा है, जिसने ये शलगम उगाया है। वीडियो में धर्मेंद्र लाल रंग की फुल की टी-शर्ट और नीले रंग की पैंट पहने हुए हैं। उन्हें शलगम पकड़े हुए सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। दूसरे हाथ से वो अपने यहां काम करने वाले व्यक्ति के सिर पर सहलाते हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र को कहते हुए सुना जा सकता है कि, "इस शलगम को देखिए, ये हमारे खेत से है, और छोटू ने इसे उगाया। छोटू बंगाली है।" इसके बाद वो छोटू को और शलगम लगाने के लिए कहते हैं।

इतना ही नहीं धर्मेंद्र छोटू से मजाक करते हुए आगे कहते हैं, ''शादी के बाद छोटू थोड़ा मोटा हो गया है। इतने बड़े शलजम को देखकर खुशी होती है। मेरे पिता को शलजम का बहुत शौक था। और हमें आलू बहुत पसंद थे।" वीडियो को शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेता ने लिखा, "आप सभी को प्यार से।" साथ में एक हार्ट इमोजी भी जोड़ा।
धर्मेंद्र इस समय काफी अच्छा समय बिता रहे हैं। वो फिटनेस को प्राथमिकता देते देखे जाते हैं, और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, ताकि अपने फैंस को अपनी गतिविधियों से अपडेट रख सकें। मगर इसके अलावा वो अपने काम को भी उतनी ही संजीदगी से करते हैं। फिल्हाल वो करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में लगे हुए हैं, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुखिया भूमिका निभा रहे हैं।
Next Story