मनोरंजन

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर किया पोते करण देओल की तारीफ, बोले- 'तुम बिल्कुल अपनी दादी के ऊपर गए हो'

Rani Sahu
27 July 2021 4:01 PM GMT
धर्मेंद्र ने  वीडियो शेयर कर किया पोते करण देओल की तारीफ, बोले- तुम बिल्कुल अपनी दादी के ऊपर गए हो
x
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। ना केवल उनके बच्चे बल्कि अपने नाती पोतों के भी काफी करीब हैं। सोशल मीडिया पर भी धर्मेंद्र अक्सर अपने परिवार के सदस्यों की तारीफें करते रहते हैं। उनका ये स्वभाव उनके फैंस को भी काफी पसंद है। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की तारीफ की है और बताया है कि वो बिल्कुल अपनी दादी के ऊपर गए हैं।

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई पोस्ट अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते हैं। उनकी पोस्ट्स उनके फैंस को भी खूब पसंद आती हैं। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल के बेटे कारण देओल नज़र आ रहे हैं और वो बड़े ही अच्छे तरीके से सभी से मिल रहे हैं। जिसके लिए दादा धर्मेंद्र ने अपने पोते की जमकर सराहना की है।

धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के ज़रिए एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो विरल भायानी द्वारा शेयर किया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र लिखते हैं, 'करण, मिलनसार फितरत, ये विरसे में नसीब हुई है तुझे, इसे ऐसे ही बनाए रखना। यह बहुत बड़ी नेमत है। लव यू।' वहीं आगे धर्मेंद्र लिखते हैं, 'करण, लव यू। तुम अपनी दादी की तरह बिल्कुल हंबल हो। यह उनका सबसे बड़ा आशीर्वाद है, न केवल अपने प्यारे परिवार के लिए बल्कि इस धरती पर हर इंसान के लिए हाथ जोड़कर इसे बनाए रखें।'

धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर उनके फैंस और चाने वाले भी कमेंट कर रहे हैं। सभी लोग कमेंट कर करण की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि करण देओल भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी इस फिल्म को खासा प्यार नहीं मिल सका। लेकिन अब वो मेहनत कर रहे हैं और दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Next Story